नागौर सांसद Hanuman Beniwal ने भाजपा नेताओं पर लगा दिया है ये आरोप, कहा-संसद और सरकार तक मजबूती से उठाएंगे आवाज

Hanuman | Thursday, 12 Mar 2026 08:30:45 AM
Nagaur MP Hanuman Beniwal has leveled these allegations against BJP leaders

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब चितौड़गढ़ जिले के अफीम उत्पादक किसानों को भाजपा नेताओं द्वारा नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस पर भी इस मामले में मौन रहने आरोप लगाया है।  उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि चितौड़गढ़ जिले के अफीम उत्पादक किसानों को भाजपा नेताओं द्वारा नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलीभगत करके अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है जो पूर्ण रूप से अनुचित है।

वैध लाइसेंस लेकर मेहनत से खेती करने वाले किसानों को बार-बार नोटिस, जांच और दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें भय और असंतोष का माहौल बन गया है और कांग्रेस पार्टी मौन है।  चितौड़गढ़ के किसानों की आवाज को संसद और सरकार तक मजबूती से उठाया जाएगा। किसान हित सर्वोपरि हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

PC: channel4newsindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.