Government Scheme: सरकार हर साल इन महिलाओं को दे रही है 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

Hanuman | Wednesday, 11 Mar 2026 01:06:11 PM
Government Scheme: The government is providing financial assistance of Rs 12,000 to these women every year

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया रहा है। इन्हीं में से एक छत्तीसगढ़ सरकार की ओर चलाई जा रही महतारी वंदन योजना भी है। योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को हर साल 12 मासिक किश्तों में 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

सीएम विष्णुदेव साय ने हाल ही में जगदलपुर में आयोजित में महतारी वंदन सम्मेलन 2026 के दौरान योजना की 25वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 69 लाख से ज्यादा पात्र विवाहित महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए आर्थिक सहायता सरकार ने भेजी है।

इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

PC: gettyimages

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.