दो दिन राजस्थान में रहेंगे यूपी के सीएम Yogi Adityanath, कार्यक्रम हो गया है तय

Hanuman | Wednesday, 11 Mar 2026 02:50:01 PM
UP CM Yogi Adityanath will be in Rajasthan for two days, the program has been finalized

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर राजस्थान आने वाले हैं। इस बार वह आगामी 15 और 16 मार्च को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। हालांकि इस बार वह किसी राजनीतिक कारण से नहीं, धार्मिक कारण से यहां आ रहे हैं। वे इस बार मेवाड़ के शौर्य और जालौर की आस्था का संगम बनेंगे।

खबरों के अनुसार, यूपी के सीएम योगी बतौर मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौहर मेला और श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी 15 मार्च को सुबह 9:25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 10:50 बजे उदयपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद वह चित्तौड़गढ़ दुर्ग जाएंगे। यहां पर वह विजय स्तंभ के पास स्थित जौहर स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह इसी दिन दोपहर 12:45 बजे वे ईनाणी सिटी सेंटर जाएंगे। यहां पर वह जौहर श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रसिद्ध सिरे मंदिर में भी करेंगे दर्शन
इसके बाद दोपहर 1:55 बजे जालौर में प्रसिद्ध सिरे मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद 16 मार्च को सुबह 9:30 बजे श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर वह सुबह 10:00 बजे एक विशाल धर्म सभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11:55 बजे जालौर से जोधपुर के लिए रवाना होंगे। यहां से वह विशेष विमान से लखनऊ लौट जाएंगे। प्रशासन की ओर से भी चित्तौड़गढ़ और जालौर में योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियां शुरू कर ली ली गई है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.