Iran ने फिर से किया दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, एक भारतीय भी हुआ घायल

Hanuman | Wednesday, 11 Mar 2026 03:06:31 PM
Iran again carried out a drone attack on Dubai International Airport, injuring an Indian

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ये अब तेज होती जा रही है। इस बीच ईरान ने एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला कर दिया है। इस हमले में एक भारतीय समेत चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। ऑफिस ने एक्स के माध्यम से कहा कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) के पास अधिकारियों ने दो ड्रोन रोके, जिसमें एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हो गए। ईरान की ओर से यूएस और इजराइल के हमलों का जवाब दिया जा रहा है।

इसके तहत ईरान की ओर से यूनाइटेड अरब अमीरात, बहरीन, कतर और दूसरे खाड़ी देशों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। ईरानी हमलों से इन देशों का इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान हुआ है और तेल प्रोडक्शन में रुकावट आई है। अमेरिका-इजराइल और ईरान का सबसे ज्यादा प्रभाव मध्य पूर्व के देशों को भी भुगतना पड़ रहा है। इस जंग में अभी तक बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.