भारतीय टीम के विश्व कप जीतने के बाद Gautam Gambhir ने कर दिया है ये बड़ा खुलासा

Hanuman | Wednesday, 11 Mar 2026 03:23:42 PM
Gautam Gambhir made this big revelation after the Indian team won the World Cup

खेल डेस्क। भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अब बड़ा खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट में टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर ने खुलासा कि जब उन्हें टीम इंडिया का कोच बनने का ऑफर मिला था, तब वह इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे। भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था।

गंभीर ने जानकारी दी कि ये ऑफर उन्हें उस समय मिला जब वे आईपीएल मैच के दौरान मुंबई में थे और जय शाह ने उन्हें फोन करके यह जिम्मेदारी लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि हम सेंट रेजिस होटल में ठहरे हुए थे। उसी दौरान सुबह-सुबह जय भाई का फोन आया। जय शाह ने ऑफर दिया कि आपको भारतीय टीम का हेड कोच बनना होगा। सच कहूं तो उस समय मैं इसके लिए तैयार भी नहीं था।

टीम इंडिया का हेड कोच बनना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान: गंभीर
भारतीय टीम को बतौर खिलाड़ी दो विश्व कप जीताने वाले गौतम गंभीर ने पॉडकास्ट में कहा कि टीम इंडिया का हेड कोच बनना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य है, क्योंकि बहुत कम पूर्व क्रिकेटरों को दोबारा भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर देश के लिए काम करने का मौका मिलता है।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी। संजू सैमसन ने मैच में तूफानी पारी खेल भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.