Jully ने सरकार पर कसा तंज, कहा- युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी पर्चियों में ही चल रहा है

Hanuman | Wednesday, 11 Mar 2026 03:59:54 PM
Jully took a dig at the government, saying that skill training for youth is also being done only on slips

जयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्किल इंडिया मिशन को लेकर अब पीएम नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तंज कसा है। विश्वविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर छपी एक खबर को पोस्ट कर जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अन्य जुमलों की तरह से स्किल इंडिया मिशन भी कागजी खानापूर्ति ही साबित हुआ है।

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि डबल इंजन का दम भरने वाली सरकार प्रशिक्षकों के अभाव में युवाओं को ट्रेनिंग भी नहीं दे पा रही है। प्रदेश के तकरीबन 4 हजार विद्यालयों में जहां यह योजना चालू है, तकरीबन ढाई हजार में एक भी व्यावसायिक प्रशिक्षक नहीं है। साफ है कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी पर्चियों में ही चल रहा है।

PC: firstindianews

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.