- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के अस्पतालों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़़ी बात कही है।
गहलोत ने एक खबर को पोस्ट कर एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर के अस्पतालों की यह स्थिति चिंताजनक है। हमारी सरकार की 'चिरंजीवी योजना' का उद्देश्य हर राजस्थानी को इलाज की निश्चिंतता देना था, लेकिन इस योजना में किए गए बदलाव से बजट की कमी और कुप्रबंधन के कारण गरीब मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में जोधपुर के अस्पतालों की बिगड़ती स्थिति के बारे में मेरे द्वारा लिखे गए पत्र का जिक्र राजनीति के लिए करते हैं, परन्तु समस्याओं के समाधान में उनकी रुचि नहीं दिखाई देती। उनकी सरकार न तो जोधपुर के नए अस्पतालों दिगाड़ी, प्रतापनगर, चैनपुरा और मगरा पूंजला का निर्माण पूरा होने के बावजूद शुरू करवा पा रही है एवं न ही पुराने अस्पतालों का रखरखाव व संचालन अच्छे से कर पा रही है।
राज्य सरकार को चिकित्सा सुविधाओं पर गंभीरता दिखाते हुए अविलंब इस नई बीमा योजना में सुधार करना चाहिए जिससे आमजन को राहत मिल सके।
PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें