- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार मार्च के महीने में ही लोगों को सूर्यदेव के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में अभी से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। हालांकि भीषण गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि कल से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच 14 मार्च को उत्तर भारत में सक्रिय होने जा रहे एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का प्रभाव 14 और 15 मार्च को पूरे राजस्थान में नजर आएगा। इसके कारण प्रदेश के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। इससे तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विभाग की ओर से 14 मार्च को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का ‘येलो अलर्ट' जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सीकर के फतेहपुर में यह 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी जयपुर 37.5 डिग्री, जैसलमेर 38.5 डिग्री, बीकानेर 38.2 डिग्री, दौसा 38.0 डिग्री, जालौर 37.4 डिग्री, पिलानी 39.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 39.0 डिग्री, चूरू 38.7 डिग्री, जोधपुर 38.6 डिग्री, कोटा 37.9 डिग्री, श्रीगंगानगर 37.3 डिग्री, अजमेर और झुंझुनूं 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें