- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग विकराल रूप लेती नजर आ रही है। दोनों ही पक्ष जंग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। दोनों एक-दूसरे पर लगातार मिसाइलें दाग रहे हैं। खबरों के अनुसार, ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, इराक, कुवैत सहित कई देशों को निशाने पर ले लिया है।
इन देशों में ईरान का मिसाइलों और ड्रोन से हमला करना जारी रखा है। ताजा हमले में उसने सऊदी, कुवैत और यूएई को निशाने पर लिया है। जंग के बीच ईरान की ओर से एक बड़ी धमकी दी गई है। खबरों के अनुसार, अब ईरान ने धमकी दे दी है कि जब तक युद्ध जारी रहेगा, ईरानी सेना अमेरिका और इजराइल के सहयोगियों को इस क्षेत्र से तेल निर्यात नहीं करने देगी। अली मोहम्मद नैनी ने ऐलान किया कि ईरानी सशस्त्र बल द्वारा अगले आदेश तक इस क्षेत्र से अमेरिका-इजरायल और उसके सहयोगियों को एक लीटर भी तेल निर्यात नहीं करने दिया जाएगा।
आपको बता दें कि ईरान की ओर से उन खाड़ी देशों को लगातार निशाना बना रहा है, जहां पर अमेरिका के एयरबेस हैं। हिजबुल्लाह ने इस जंग में ईरान का साथ दिया है। उसने इजराइल पर मिसाइलें और ड्रोन से हमले किए हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें