- SHARE
-
खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया। भारत का ये तीसरा विश्व खिताब है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। आज हम आपको टूर्नामेंट में भारत की ओर से बने पांच बड़े रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ओर से कुल 106 छक्के लगे। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार टीम ने एक संस्रकण में100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एक रिकॉर्ड नाम दर्ज करवाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने केवल18 गेंदों में अपना पूरा किया। ये इस टी20 वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड नॉकआउट मैच का भी सबसे तेज अर्धशतक है।
संजू सैमसन ने बनाए दो रिकॉर्ड
मैन ऑफ द सीरीज बने संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में कुल 24 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके नाम एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
संजू सैमसन ने खिताबी मुकाबले में 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ये पारी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी।
टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
वहीं टीम इंडिया के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह लगातार दो बार 250-प्लस स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी। भारत ने वानखेड़े में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 253 रन और फाइनल में भी 5/255 का स्कोर बनाया था।