- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपना खजाना खोल दिया है।
खबरों के अनुसार, टी20 विश्व कप2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व विजेता बनने वाली भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए की भारी-भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई की ओर से दी जा रही ये राशि खिलाड़ियों के साथ ही कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच भी बांटी जाएगी।
ये इनामी राशि आईसीसी की ओर से मिलने वाली लगभग 27.48 करोड़ रुपए की इनामी राशि के अतिरिक्त है। आपको बता दें कि साल 2024 में टी20 विश्वकप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपए की इनामी राशि का ऐलान किया था। इस बात इस राशि में 6 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें