अब ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका, Donald Trump को बता दिया है प्लान

Hanuman | Friday, 01 May 2026 12:59:48 PM
The US can now attack Iran with hypersonic missiles; the plan has been conveyed to Donald Trump.

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ओर ईरान के बीच अभी तक समझौता नहीं हो पाया है। इसी कारण दोनों देशों के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो सकती है। इस बात के संकेत अमेरिका की ओर से मिलने लगे हैं। अमेरिका की ओर से पहली बार ईरान के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड के कमांडर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ संभावित हमला करने के विकल्पों की जानकारी देकर इस बात के संकेत दे दिए हैं। खबरों के अनुसार, एडमिरल ब्रैड कूपर ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में ये विकल्प सामने रखे हैं।

इसमें  जानकारी दी गई की अगर डोनाल्ड ट्रंप फिर से हमले का फैसला लेते हैं, तो एक ‘छोटा लेकिन बहुत ताकतवर हमला’किया जा सकता है। इस हमले में ईरान की बची हुई सैन्य ताकत, उसके नेता और अहम ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को निशाना अमेरिका की ओर से बनाया जा सकता है।

हाइपरसोनिक मिसाइल की ये है विशेषता
खबरों के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय अब ईरान के खिलाफ कुछ नए और एडवांस हथियार इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रहा है।  इनमें ‘डार्क ईगल’ नाम की हाइपरसोनिक मिसाइल भी शामिल है।  इस मिसाइल की विशेष बात ये है कि ये करीब 2,000 मील (करीब 3,200 किलोमीटर) दूर तक निशाना साध सकती है। इसके माध्यम से अमेरिका ईरान के बचे हुए बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को लक्ष्य कर सकता है। वहीं बी-1बी लांसर बॉम्बर विमानों की मौजूदगी भी इलाके में बढ़ाई जा रही है। ये विमान हाइपरसोनिक हथियार भी ले जा सकते हैं।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.