- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन बना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल,1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित का ये 39वां जन्मदिन है। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच खिताब जितवा चुके रोहित शर्मा ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकट में बादशाहत साबित की है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनको तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। आज हम आपको इन्हीं रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्म ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों पर 264 रन की पारी खेली थी। ये उनका वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था।
वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में नाबाद 209 रन, श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन और श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 208 रन की पारी खेली थी।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित के नाम एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने वनडे विश्व कप 2019 में 9 पारियों में 5 शतक जड़े थे। उनके नाम कुल 7 वर्ल्ड कप शतक हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा (637 छक्के) लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें