FIFA World Cup के लिए सुरक्षा पर 145 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी केंद्रीय सरकार

Hanuman | Thursday, 30 Apr 2026 11:03:00 AM
The Central Government will spend up to $145 million on security for the FIFA World Cup

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा की केंद्रीय सरकार द्वारा फीफा वर्ल्ड कप आयोजनों के दौरान टोरंटो और वैंकूवर में आयोजित किए जाने वाले खेलों के महाकुंभ के मद्देनज़र बड़े स्तर पर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए 145 मिलियन डॉलर तक की राशि खर्च करने का निर्णय लिया गया है।

इस योजना के तहत बड़े आयोजनों के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों, दर्शकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

ज्ञातव्य है कि आगामी फीफा वर्ल्ड कप के दौरान कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर में कई महत्वपूर्ण मैच खेले जाने हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

PC: en.africatopsports
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.