एक्टर जीवा के पिता RB Choudary की सड़क दुर्घटना में मौत,  गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Hanuman | Wednesday, 06 May 2026 09:09:34 AM
Actor Jiiva's Father RB Choudary Dies in Road Accident; Mishap Occurred While Attempting to Save a Cow

इंटरनेट डेस्क। साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर और एक्टर जीवा के पिता रतनलाल भगतराम चौधरी का राजस्थान में मंगलवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गई है। 76 साल के रतनलाल भगतराम चौधरी की स्कॉर्पियो प्रदेश के ब्यावर जिले में हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। रतनलाल भगतराम चौधरी ने अपने लंबे कॅरियर में कई यादगार फिल्मों का निर्माण किया। खबरों के अनुसार, सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना की पुष्टि उनकी टीम की ओर से की गई उनका चेन्नई में पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह पाली के रहने वाले थे। वह 98 फिल्में बना चुक हैं।

आरबी चौधरी पर किया काम
आरबी चौधरी ने क्षेत्रीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपनी बादशाहत साबित की। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘नट्टमई’, ‘थुल्लाथा मनामुम थुल्लम’ और ‘सूर्यवंशम’ आदि शामिल है।

आरबी चौधरी का सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार बेहद दुखद
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरबी चौधरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष एवं दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर आर बी चौधरी का ब्यावर में एक सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार बेहद दुखद है।  ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। घायल ड्राइवर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

PC: amarujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.