- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल 2026 का 48वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच प्लेऑफ में पहुंचने के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधार कर प्लेऑफ की उम्मीदों को बढ़ाना चाहेंगी। दोनों ही टीमों के नौ-नौ मैचों में 4-4 में जीत से आठ अंक है। हालांकि चेन्नई बेहतर नेट रनरेट के चलते टेबल में दिल्ली के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। आज दोनों में एक टीम के दस अंक हो जाएंगे। दोनों टीमों के बीच खेले गए 32 मुकाबलों में से चेन्नई को 20 में जीत मिली है। बाकी के 12 मैच दिल्ली ने जीते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इस प्रकार है: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह/आकाश मधवाल।
PC: crickettimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें