पश्चिम बंगाल में सीएम का फैसला कराएंगे भाजपा के 'चाणक्य' Amit Shah, पार्टी ने सौंप दी है ये बड़ी जिम्मेदारी

Hanuman | Tuesday, 05 May 2026 03:08:12 PM
BJP's 'Chanakya' Amit Shah, will decide who becomes the Chief Minister in West Bengal; the party has entrusted him with this major responsibility

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। भाजपा की ओर से इन दोनों ही राज्यों में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर ली गई है। इसके लिए भाजपा ने अमित शाह और जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

खबरों के अनुसार,  बंगाल में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी पार्टी ने पार्टी के 'चाणक्य' अमित शाह को सौंपी दी है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये दोनों ही नेता बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों और नेतृत्व के साथ बैठक मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर अंतिम फैसला लेंगे। वहीं जेपी नड्डा को असम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उनके साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.