- SHARE
-
जयपुर। कांग्रेस ने संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को 15 दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष गोंविद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्मम से कहा कि संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को 15 दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में धरातल पर संगठन निर्माण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। अब तक पंचायत स्तर पर करीब 78% और नगर वार्ड स्तर पर 56% कार्य पूर्ण हो चुका है, जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र बचाने और भाजपा की तानाशाही को मिटाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूती से तैयारी कर रहा है। सीने पर गोली खाकर जान दे देंगे.. लेकिन बंगाल और असम की तरह राजस्थान में भाजपा को सत्ता लूटने नहीं देंगे। बीजेपी के नेताओं को पूरा भरोसा है कि जैसे बंगाल और असम में वोट लूटकर सत्ता हासिल की, एजेंसिंयों के दुरुपयोग, चुनाव आयोग की सहायता और तानाशाही से लोकतंत्र की हत्या की.. उस तरह से राजस्थान में कर लेंगे। कान खोलकर सुन लें भाजपा...राजस्थान में जान दे देंगे, लेकिन न बाबा साहेब के संविधान को मिटने देंगे और न ही वोट के अधिकार की चोट होने देंगे। SIR हो या और कोई षड्यंत्र.. भाजपा को मुहंतोड़ जवाब देंगे और 2028 में राजस्थान में जीतेंगे। न्याय का सिद्धांत है कि.. "भले ही 100 अपराधी छूट जाएं, लेकिन एक बेगुनाह को सजा नहीं मिलनी चाहिए। कोर्ट ने एसआई भर्ती रद्द कर दी, इस निर्णय का हम सम्मान करते हैं, लेकिन आरोप लगाने वाली भाजपा ने क्या किया? जिन बच्चों को मेहनत से कामयाबी मिली, जिन्होंने नौकरी छोड़कर यहां ज्वाइन किया, या वो कामयाब बच्चे जो ओवर-एज हो गए, उनके लिए भाजपा सरकार ने क्या प्रावधान किए? क्या ये उनके साथ अन्याय नहीं है?
भाजपा नेता जनता की सुनने के बजाय झालमुड़ी खाकर जश्न मना रहे
भाजपा नेता जनता की सुनने के बजाय झालमुड़ी खाकर जश्न मना रहे हैं। ऐसा माहौल बना रहे हैं, जैसे अंता का चुनाव जीत लिया हो। हकीकत में राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव तक नहीं करवा पा रहे हैं। जनता त्रस्त है, न लोगों को पीने का पानी मिल रहा है, न बीमारों को समय पर इलाज मिल रहा है, न युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें