खुद सत्ताधारी दल के विधायक ही आज सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं: Ashok Gehlot

Hanuman | Wednesday, 06 May 2026 12:42:47 PM
Today, it is the ruling party's own MLAs who are exposing the hollowness of the government's claims: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर की समीक्षा बैठक में गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती द्वारा आंगनबाड़ियों में मिलने वाले पोषाहार पर चिंता जताने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार में क्या चल रहा है? खुद सत्ताधारी दल के विधायक ही आज सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं। उदयपुर की समीक्षा बैठक में गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती का यह कहना कि "आंगनबाड़ी के पोषाहार को जानवर भी नहीं खाते", बेहद विचलित करने वाला है। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

एक तरफ योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी देरी और दूसरी तरफ मासूमों के निवाले में भ्रष्टाचार? डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सामने अपनों ने ही आईना दिखा दिया है। भाजपा सरकार विज्ञापनों और बैठकों से आगे बढ़कर इन गरीब बच्चों की सुध कब लेगी? क्या इस भ्रष्टाचार की कभी जांच होगी या आदिवासियों के हक पर ऐसे ही भ्रष्टाचार चलता रहेगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.