Gold-Silver Prices: 6 हजार रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए हैं सोने के दाम

Hanuman | Wednesday, 06 May 2026 01:08:57 PM
Gold-Silver Prices: Silver becomes ₹6,000 more expensive; Gold prices have risen by this much

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, आज सोना 3 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 6 हजार रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार महंगा होकर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए थी।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत में 6 हजार रुपए की तेजी आई है। इससे चांदी की मौजूदा कीमत बढ़कर 2.46 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए पर थी। आपको बता दें कि  29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।

इस साल सोना 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। वहीं इस साल चांदी 16 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी।

PC: financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.