- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दिग्गज पार्टियों को शिकस्त देकर बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी प्रदेश में 108 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। अब उसे बहुमत के लिए केवल 10 सीटों की जरूरत है। विजय ने सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके चीफ विजय को समर्थन देने का फैसला कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की आपकालीन बैठक में सर्वसम्मति से विजय के समर्थन का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली से कई सीनियर नेता भी शामिल हुए।
खबरों के अनुसार, कांग्रेस ने बोल दिया कि तमिलनाडु का जनादेश एक सेक्युलर सरकार के पक्ष में है और पार्टी किसी भी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी या उसकी सहयोगी पार्टियों को सत्ता में नहीं आने देना चाहती।
कांग्रेस के पांच है पांच विधायक
आपको बता दें कि इससे पहले विजय ने सरकार गठन के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं और बहुमत के लिए उसे 10 और विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस ने इस चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पीएमके के 4 विधायक हैं। सीपीआई और सीपीआई (एम) को 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की है। डीएमके ने 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटों पर जीत दर्ज की है।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें