- SHARE
-
वैंकूवर (मलकीत सिंह)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे टकराव के कारण 2026 के फुटबॉल विश्व कप पर अनिश्चितता के बादल छाने की संभावनाओं के कयास लगाए जा रहे हैं। यह विश्व कप उत्तरी अमेरिका में आयोजित होना है, जिसमें कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको संयुक्त रूप से मेजबान हैं।
जानकारी के अनुसार ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कुछ मुकाबले अमेरिका में खेले जाने की योजना है। हालांकि दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी तनाव के कारण इस संबंध में कई प्रश्न उठने लगे हैं।
ईरानी मूल के कुछ फुटबॉल प्रशंसकों ने कहा कि वे 2026 के विश्व कप में अपनी टीम को खेलते देखने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मध्य पूर्व में तनाव के बाद स्थिति जटिल हो गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच तनाव जारी रहता है तो इसका असर विश्व कप के प्रबंधों और टीमों की आवाजाही पर भी पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें