- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग अब तेज होती जा रही है। दोनों ही पक्षों की ओर से हमले तेज हो गए हैं। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी नौसेना पर हमला किया है।
इस हमले में माइन्स बिछाने वाली 10 से अधिक नाव पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने अब बोल दिया कि सभी माइन्स तुरंत हटा लें वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से भी वीडियो जारी कर ईरानी जहाजों और पनडुब्बियों के विनाश का सबूत दिया गया है।
दूसरी ओर ईरान की ओर से भी होर्मुज में लगभग 6000 माइन्स बिछाने का दावा किया जिसमें सेंसर से सक्रिय उन्नत माइन्स शामिल हैं। एक ईरानी कमांडर ने अब धमकी दे डाली है। उन्होंने बोल दिया कि दुश्मन जहाजों को गुजरने की अनुमित नहीं मिलेगी। इससे जलमार्ग बंद हो गया है। इसी कारण से वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने से ऊर्जा संकट गहरा गया है।
ईरान ने एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की
ईरान ने ओर से भी इजराइल पर हमले का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की गईं और धमाके हुए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से ड्रोन हमले से तेल अवीव के दक्षिण हाइला में स्थित सैटेलाइट संचार तथा खुफिया केंद्र पूरी तरह बर्बाद होने का दावा किया गया है।
PC: ig
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें