- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब तक पहुंच चुका है। जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में दोपहर में लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। आज तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम के अनुसार, 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। वैसे राजस्थान में इस बार भी लोगों को और भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान पाली में 09.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
जयपुर में 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राजधानी जयपुर में 37.0 डिग्री, पिलानी में 35.7 डिग्री, सीकर में 35.0 डिग्री, कोटा में 37.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री, अजमेर में 36.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 36.5 डिग्री, बाड़मेर में 40.8 डिग्री, जैसलमेर में 39.1 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री, फलोदी में 39.2 डिग्री, बीकानेर में 38.0 डिग्री, चूरू में 38.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.1 डिग्री, अंटा बारां में 37.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.5 डिग्री, जालौर में 37.2 डिग्री, सिरोही में 37.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 36.0 डिग्री, करौली में 36.3 डिग्री, दौसा में 37.3 डिग्री और झुंझुनूं में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें