- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दोनों ही कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, अब चांदी के भाव में करीब 4 हजार रुपए की गिरावट आई है। वहीं सोना भी लगभग 600 रुपए सस्ता हुआ है।
सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, आज चांदी की कीमत 2 लाख 59 हजार 100 रुपए प्रति किलो है। वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 2 लाख 57 हजार 300 रुपए प्रति किलो बना हुआ है। दूसरी ओर आज 4 कैरेट सोने की कीमत 1, 57, 750 रुपए प्रति दस ग्राम है।
सोना जेवराती 23 कैरेट की कीमत आज 1, 51, 440 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1, 45, 130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि दोनों ही कीमती धातुओं की खरीद पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगी। सोने-चांदी कीमतों में एक बार फिर से तेजी आ सकती है। सोने-चांदी के आभूषण अब आमजन की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें