- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता अक्षय कुमार ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब उनका निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म भूत बंगला में अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार पूरे 14 साल के बाद वापसी करने वाले हैं। इस जोड़ी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा पेश की गई भूत बंगला का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।
फिल्म के डरावने पोस्टर ने प्रशंसकों को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था। अब मेकर्स की ओर से इस फिल्म का टीजरर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव का शानदार अभिनय देखने के लिए दर्शका भी बेताब है। ये फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें