Bollywood: स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन अब इस क्षेत्र में रख रहे हैं अपने कदम

Hanuman | Wednesday, 25 Mar 2026 03:04:36 PM
Bollywood: Star Actor Hrithik Roshan Is Now Stepping into This Field

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। ये दिग्गज अभितेता पहली बार स्ट्रीमिंग दुनिया में प्रोड्यूसर के तौर पर कदम रख रहा है। अब वह वेबसीरीज स्टॉर्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि इस फिल्म में अभिनेत्री पार्वती की अहम भूमिका होगी। इस संबंध में पार्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्राइम वीडियो का हिस्सा बनना अपने आप में एक जिम्मेदारी लेकर आता है। यहां एक बहुत बड़ा और अलग-अलग तरह का ऑडियंस जुड़ा हुआ है, इसलिए कहानी को ईमानदार और साथ ही सभी के लिए जुड़ने लायक बनाना जरूरी है, बिना उसकी असलियत खोए।

उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि ऋतिक रोशन का इस प्रोजेक्ट के साथ प्रोड्यूसर के रूप में आना हमारे लिए सम्मान की बात है। दर्शकों को भी वेबसीरीज स्टॉर्म का बेसब्री से इंतजार है।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.