- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। साई पल्लवी और जुनैद खान स्टार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'एक दिन' के ट्रेलर की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली दुनिया से होती है, जो दर्शकों को एक जादुई और क्लासिक प्रेम कहानी की झलक देती है। ट्रेलर में अभिनेता जुनैद खान एक 'फॉर्च्यून बेल' (किस्मत की घंटी) के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान साई पल्लवी के किरदार 'मीरा' की तरफ देखकर दुआ करते हैं कि काश वो उनकी हो जाए। सुनील पांडे द्वारा निर्देशित ये फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
आपको बता दें कि इस फिल्म के माध्यम से आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। ये जोड़ी कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू... या जाने ना जैसी यादगार फिल्में बॉलीवुड को दे चुकी हैं।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें