Bollywood अभिनेता शरमन जोशी ने अब कर दिया है ये बड़ा ऐलान

Hanuman | Monday, 16 Mar 2026 09:54:49 AM
Bollywood actor Sharman Joshi has now made this major announcement.

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता शरमन जोशी ने शानदार अभिनय दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि वह अब आधिकारिक तौर पर गोलमाल 5 की कास्ट में शामिल हो गए हैं। यानी उनका गोलमाल 5 में दर्शकों को अभिनय देखने का मिलेगा। ये ऐलान शरमन जोशी ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए की थी। अपने पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेता शरमन ने पुष्टि की कि वह इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा हैं, जो फ्रेंचाइज के फैंस के लिए एक तरह से पूर्ण चक्र जैसा पल है।

शरमन ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक रोहित! आपको एक और साल की ढेरों शुभकामनाएं, और भी बड़े स्टंट, ज़ोरदार हंसी और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन के साथ। उत्साहित हूं कि गोलमाल 5 की मस्ती शुरू हो चुकी है और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

शरमन जोशी ने गोलमाल में निभाया था लक्ष्मण का किरदार
आपको बता दें कि शरमन जोशी ने 2006 में रिलीज हुई गोलमाल: फन अनलिमिटेड में अपने शादार अभिनय से दर्शकों को दिल जीता था। इस फिल्म में उन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। शरमन जोशी की गितनी भी बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है। वह अभी तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। शरमन जोशी के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। करीब दो दशक बाद गोलमाल फ्रेंचाइजज में शरमन जोशी की वापसी होने जा रही है। इससे दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.