- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटरारा ने एलपीजी गैस को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और राजस्थान भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने आज इस संबंध में बड़ी बात कही है।
प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों में आम जनता को एलपीजी गैस के लिए 'डबल' जेब कटानी पड़ रही है। प्रदेश में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और कालाबाजारी की जो खबरें सामने आ रही हैं, वो बेहद चिंताजनक है।
राजस्थान में आम जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में गैस जैसी मूलभूत सुविधा की कालाबाजारी भाजपा सरकार की दम तोड़ चुकी व्यवस्था, कार्यशैली और नीतियों पर सवाल खड़े करती है।
डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा सरकार एलपीजी गैस के पर्याप्त स्टॉक और नियंत्रण के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि बाजार में तय राशि से दोगुनी-तिगुनी कीमत पर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। प्रदेश की जनता दोहरी मार झेलने को विवश है, हाल इतना बेहाल है कि लोग घंटों-घंटो भर कतारों में लगने को मजबूर है, बार-बार शिकायतों के बावजूद बाजार में सिलेंडरों की जमाखोरी हो रही है।
सरकार को तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेकर सप्लाई व्यवस्था सुधारनी चाहिए
डोटासरा ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेकर सप्लाई व्यवस्था सुधारनी चाहिए एवं गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई कर जनता को राहत देनी चाहिए। सरकार ने अगर समय रहते कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में ये स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें