..तो इन दिनों किम शर्मा इनको डेट कर रही हैं 

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2017 10:10:28 AM
kim sharma affair with designer arjun khanna

मुंबई। एक्ट्रेस किम शर्मा एक बार फिर अपने अफयेर्स को लेकर चर्चा में हैं। इस बार डिजाइनर अर्जुन खन्ना के अफेयर की खबरें आ रही हैं। Spotboye.com के मुताबिक आपको बता दे की हालही कुछ दिन पहले मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर दोनों हाथो में हाथ डाले हुए स्पॉट किये गए थे। यह पहला मौका नहीं हैं जब यह दोनों साथ साथ नज़र आ रहे हैं इससे पहले भी कई मौको पर दोनों साथ साथ नज़र आये हैं।

'मुबारकां' की शूटिंग के बाद ढ़ाबे मालिक ने ढ़ाबे का नाम बदला, जानिए वजह 
 

आपको यह भी बता दे की किम ने बिजनेस टायकून अली पुंजानी से 2010 में शादी की थी। इसकी ज्यादा चर्चा किम ने नहीं की। खबरों के मुताबिक अब दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर आ गया है?  असल में ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि किम और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के अफेयर की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अर्जुन भी शेफाली के साथ अभी शादीशुदा हैं। 

21 जनवरी को किम का बर्थडे है और खबर के मुताबिक बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए दोनों गोवा जा सकते हैं। इससे पहले भी दोनों की अलीबाग में छुट्टियां मनाने की बात सामने आई थी।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिर खान इन दिनों दुखी नज़र आ रही हैं, जानिए वजह
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.