हर्षवर्धन को बेहतरीन अभिनेता मानते हैं विक्रमादित्य

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 01:04:40 PM
Vikramaditya to the best actor admits Harshvardhan kapoor

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विक्रमादित्य मोटवानी ,हर्षवर्धन कपूर को बेहतरीन अभिनेता मानते हैं। अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की है।

'बेफिक्रे' का टाइटल सांग 'उड़े दिल बेफिक्रे' रिलीज : watch video

हर्षवर्धन इन दिनों विक्रमादित्य की फिल्म भावेश जोशी में काम कर रहे हैं। उन्होंने हर्षवर्धन कपूर की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करना बहुत शानदार था। 

विक्रमादित्य ने कहा फिल्म भावेश जोशी बहुत अच्छे से तैयार हो रही है। हर्षवर्धन के साथ शूटिंग का मेरा अनुभव शानदार रहा है। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं। यह बहुत मौज-मस्ती भरा है।

OMG !! शाहरुख़ के बारे में ये क्या कह गई सोनम, कहीं हो ना जाये पंगा ?

उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'उड़ान' से'भावेश जोशी' तक हमेशा नवोदित कलाकारों के साथ काम किया है। विक्रमादित्य का कहना है कि अनुभव की कमी समस्या तो पैदा करती है, लेकिन ऐसे कलाकार जो ताजगी लेकर आते हैं वह बहुत रोमांचक होता है। उन्होंने कहा, नए कलाकारों के साथ काम करने का फायदा यह है कि वे ताजगी से भरे होते हैं।

हां, यह सही है कि उनमें अनुभव की कमी होती है, जो कभी-कभी बहुत अच्छा नहीं होता है लेकिन अधिकतर समय नए-नए विचार आते हैं और ताजगी का एहसास होता है, जो बहुत रोमांचक होता है।

 

 

एजेंसी 

 

गर्दन की अकड़ को दूर करे इन आसान टिप्स को अपनाकर 

गर्भावस्था के दौरान मोटापा प्रसव में जोखिम भरा साबित होता है 

अगर  आप मोटे हो रहे है तो अपनाये ये नुस्खे 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.