एक्शन के डोज से भरपूर हैं ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज

Samachar Jagat | Saturday, 14 Jan 2017 10:40:55 AM
 xXx: Return of Xander Cage film review

नई दिल्ली। बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड  फिल्म ''ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज'' रिलीज़ हो चुकी हैं। फिल्म निर्देशक डीजे कारुसो द्वारा बनायीं गयी हैं जिसमे यह फिल्म भी पहले दोनों सीरिज की तरह एक्शन से भरपूर है।  अगर आप एक्शन फिल्म के शौकीन हैं तो दीपिका की ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज को जरूर देखने जाए। फिल्म वॉच करने से पहले एक बार उसके रिव्यु को जरूर पढ़ ले।  

ओके ओके हैं 'ओके जानू', पढ़िए रिव्यु 

दीपिका इस फिल्म में एक शिकारी और प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं तो वही डीजल एनएसए एजेंट का किरदार निभा रहे हैं जो सैम्यूल एल जैक्सन के साथ नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका अपने बात करने के देसी लहजे में ही बोलती हुई दिखेंगी। विन के साथ कदम से कदम मिलाती हुई दीपिका आपको देखने को मिलेंगी। चाकू चलाने के अलावा वो ग्रेनेड फेंकते हुए दिखेंगी और ये सब वो लेदर की मिनी स्कर्ट पहने हुए करेंगी। इसमें रोमांस का भी तड़का है। दीपिका एक्शन के साथ ही मारधाड़ करती नजर आ रही हैं। फिल्म के एक सीन में तो दीपिका विन डीजल के पेट में पिस्टल अड़ाती नजर आती हैं।

PICS- सोनाक्षी का देखिये नूर अंदाज़
पहले की दोनों ट्रिपल एक्स सीरिज की तरह यह फिल्म भी एक्शन के डोज से भरी हुई है। जिसमें दीपिका जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी। पुरानी फिल्मों की तरह इसमें भी गलत काम को करने वालों से दुनिया को बचाते हुए दिखाया जाएगा। जब आपको चाकू वाली लड़ाई, बाइस चेसिंग और हवा के बीच में एक्शन सीन देखने को मिलेंगे तो स्क्रिप्ट की कोई खास अहमियत रह नहीं जाती है। निर्देशक डीजे कारुसो ने इसी बात का खास ख्याल रखा है। इस फिल्म में आपको हर तरह का एक्शन देखने को मिलेगा जिसमें गन फाइट, बाइक चेसिंग से लेकर अंडरवाटर स्टंट सभी शामिल है। कुल मिलाकर फिल्म में किसी भी तरह के एक्शन को छोड़ा नहीं गया है।

फिल्म में डायलॉग से ज्यादा स्टंट हैं। यह काफी अच्छा आइडिया उन लोगों के लिए हो सकता है जो स्टंट के शौकीन हों। ट्रिपल एक्स अपने जन्म को नहीं छुपाता है। 2002 में इस सीरिज की पहली फिल्म आई थी। इसमें भी विन हर चीज को अपने हाथों में लेते हुए दिखाई देंगे। गैजेट्स पर ज्यादा विश्वास ना करते हुए वो अपने बल से सबकुछ करेंगे। सरकार की तरफ से मिली टीम को वो नकार देते हैं। इसके बाद खुद अपनी टीम को ढूंढने निकल पड़ते हैं। उनकी टीम में शामिल होने वाले सदस्य कोई चर्चित चेहरा या नाम वाले नहीं हैं। इन्हें किस तरह वो अपनी टीम में शामिल करते हैं और दुश्मनों से दुनिया को बचाते हैं यही है फिल्म की कहानी। इन सब के बीच दर्शकों को मार-धाड़, प्यार-रोमांस और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.