व्यापार में सफलता के लिए व्यवसाय के अनुसार बेडरूम में रखें ये वस्तु

Samachar Jagat | Saturday, 22 Oct 2016 04:23:02 PM
Business to business success in the bedroom, keep the object

व्यवसाय में अगर वास्तु के नियमों को ध्यान में रखा जाए तो इससे व्यवसाय में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर तरह के व्यापार की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। जिसका सही तरह से प्रयोग करने पर व्यापार में कभी पैसों की समस्या नहीं आती। वहीं अगर व्यापारी व्यवसाय के अनुसार अपने बेडरूम में इन चीजों को रखते हैं तो वास्तुशास्त्र के अनुसार उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

चलिए आपको बताते है इन वस्तुओं के बारे में .....

सोने-चांदी के व्यापारी :-

सोने-चांदी के व्यापारी को व्यवसाय में वृद्धि के लिए बेडरूम में मोर पंख रखना चाहिए। मोर पंख यदि चांदी का हो तो जल्दी लाभ देता है।

कपड़ों के व्यापारी :-

कपड़ों के व्यापारी को व्यवसाय में वृद्धि के लिए अपने बेडरूम में लाल रंग की चुनरी रखनी चाहिए। चुनरी को अपने कपड़ों की अलमारी में रखें।

बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी :-

बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी को अपने बेडरूम में काले या भूरे रंग का कोई शो-पीस या तस्वीर रखनी चाहिए। ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होगी।

बर्तन के व्यापारी :-

बर्तन के व्यापारी को व्यवसाय में लाभ कमाने के लिए अपने बेडरूम में तांबे का लोटा रखना चाहिए, अगर तांबे का लोटा न हो तांबे का कोई शो-पीस भी रखा जा सकता है।

फर्नीचर के व्यापारी :-

फर्नीचर या लकड़ी के सामना के व्यापारी को अपने बेडरूम में बांसुरी रखनी चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में होने वाले नुकसानों को टाला जा सकता है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खोज निकाला रामायण में वर्णित पाताल लोक

गाड़ियों के व्यापारी :-

गाड़ियों के व्यापारी को अपने बेडरूम में तांबे का पिरामिड रखना चाहिए, इससे व्यवसाय में वृद्धि होती है।

किराने के व्यापारी :-

किराने या खाने के सामान संबंधी व्यापारी को बेडरूम में गाय की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस में कई लाभ मिलते हैं।

इलेक्ट्राॅनिक सामान के व्यापारी :-

मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्राॅनिक सामान के व्यापारी को अपने बेडरूम में क्रिस्टल लटकाना चाहिए। इससे व्यापार में धन संबंधी लाभ मिलता है।

दवाइयों के व्यापारी :-

दवाइयों के व्यापारी को अपने बेडरूम में भगवान सूर्य की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यापार में होने वाले नुकसानों से बचा जा सकता है।

जूते-चप्पल के व्यापारी :-

जूते-चप्पल के व्यापारी को अपने बेडरूम में काले रंग का कोई शो-पीस रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में फायदा मिलता है।

संगीत संबंधित सामान के व्यापारी :-

संगीत-कला से संबंधित सामान के व्यापारी को अपने बेडरूम में वीणा या बांसुरी रखनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे व्यापार में वृद्धि होती है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.