आज का राशिफल

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 10:17:24 AM
today Horoscope

आज किस राशि के जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और किस जातक को किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। कैसा रहेगा आज का आपका राशिफल आइए डालते हैं इस पर एक नजर...

मेष :-

मेष राशि के जातकों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।

इस छोटी सी चीज को रखें घर में, होगी धन की बरसात

वृष :-

वृष राशि के जातकों को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।  

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों को आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें।

कन्या :-

कन्या राशि के जातकों के लिए राजनैतिक संगठन से जुड़ने के योग बन रहे हैं, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

तुला :-

तुला राशि के जातक आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों के आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।

धनु :-

धनु राशि के जातक दूसरों के भरोसे न रहकर सिद्धान्तों पर रहकर अपनी शर्तों पर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर :-

मकर राशि के जातक आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मोती शंख रखें घर में नहीं होगी धन की कमी

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।  

मीन :-

मीन राशि के जातकों पर आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बाद भी आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.