- SHARE
-
खेल डेस्क। ब्रायन बेनेट (64), तदीवानाशे मारुमानी (35) और रयान बर्ल (35) की शानदार पारियों के बाद ब्लेसिंग मुजराबानी ( चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर किया है। ग्रुप बी के कोलंबो में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त देकर दी।
मैच में पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में केवल 146 रन पर ही ढेर हो गई। इस जीत से जिम्बाब्वे अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की आगे की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है।
ब्लेसिंग मुजराबानी ने चार ओवरों में 17 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द का पुरस्कार दिया गया है। ब्लेसिंग मुजराबानी ने अपने टी20 कॅरियर के सौ विकेट भी पूरे किए। जिम्बाब्वे ने इससे पहले साल 2007 के टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था।
मैट रेनशॉ ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों पर ये पारी खेली। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रेनशॉ ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। मैक्सवेल 32 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए हैं। रयान बर्ल ने दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें