- SHARE
-
खेल डेस्क। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने आज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में ओमान के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है। ओमान के खिलाफ उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक ठोककर नया इतिहास रच दिया।
इसके साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, शनाका ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले शनाका ने भारत के खिलाफ 2023 में 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
शनाका की इस तूफानी पारी के दम पर श्रीलंका की टीम ओमान के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ये श्रीलंका की ओर से टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। इस पारी के दम पर वह टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लागने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें