- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के एक पूर्व क्रिकेटर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। साउथ अफ्रीका (सीएसके) द्वारा जारी की गई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026-27 जारी होने के बाद रासी वान डेर डुसेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है।
दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर रासी वान डेर डुसेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस फैसले की जानकारी दी है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रासी वान डेर डुसेन के साथ डेविड मिलर जैसे सीनियर प्लेयर्स को शामिल नहीं किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मैं बहुत गर्व और बहुत आभार के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं।
डुसेन ने अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें वह क्रमश 905, 2657 और 1406 रन बनाने में सफल रहे हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें