NZ vs SA: वनडे क्रिकेट में आज टूट गया है भारतीय टीम का ये विश्व रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

Hanuman | Wednesday, 01 Apr 2026 01:29:25 PM
NZ vs SA: Indian Team's World Record Broken in ODI Cricket Today; New Zealand Creates History

खेल डेस्क। महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े चेज का भारतीय विश्व रिकॉर्ड आज ध्वस्त हो गया है। न्यूजीलैंड की महिला ने आज भारतीय टीम का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में 50 ओवर में धमाकेदार अंदाज में छह विकेट पर 346 रनों का स्कोर खड़ा किया।

उसकी ओर से एनेके बॉश ने 90 बॉल पर 91 रन, कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने भी 74 बॉल पर 69 रन और क्लो ट्रायोन ने 25 बॉल पर 52 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की नई कप्तान अमेलिया कर ने तूफानी खेल अपनी टीम को विश्व रिकॉर्ड जीत दिला दी। अमेलिया ने 139 बॉल पर 179 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में एक छक्का और 23 चौके लगाए।

इससे भारत ने वनडे विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में कंगारू टीम ने 338 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.