10 हजार रुपए महंगी हो गई हैं Indigo की उड़ानें, महंगे सफर से राहत दिलाने के लिए सरकार जल्द उठाने वाली है ये कदम

Hanuman | Friday, 03 Apr 2026 03:35:19 PM
Indigo flights have become ₹10,000 more expensive; the government is set to take these steps soon to provide relief from the rising cost of travel

इंटरनेट डेस्क। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस की ओर से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार, केन्द्र सरकार जल्द ही आम लोगों को महंगे सफर से राहत दिलाने के लिए एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है।

सरकार की ओर से इस संबंध में एयरलाइंस से उनकी प्राइसिंग स्ट्रैटेजी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। खबरों के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ओर से अब फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया। इंडिगो ने पहले के 425 रुपए के फ्लैट सरचार्ज को हटाकर अब दूरी के हिसाब से नया स्ट्रक्चर लागू किया है।

इसी के तहत अब दूरी के आधार पर 275 रुपए से लेकर 950 रुपए तक का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। इससे लंबी दूरी की घरेलू उड़ानें महंगी हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यूरोप जैसे लॉन्ग-हॉल रूट्स पर इंडिगो की ओर से फ्यूल सरचार्ज 10,000 रुपए तक बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं।

PC: thecsrjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.