- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बैंकों की ओर से देशभर में कई प्रकार की एफडी स्कीम्स चलाई जा रही हैं। एफडी स्कीम के माध्यम से लोग मोटी राशि अपने भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं। सेफ रिटर्न के मामले में आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट का कोई तोड़ नहीं है।
सीनियर सिटीजन का तो एफडी पर भरोसा लगातार बना हुआ है। कई बैंक की ओर से सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8% ब्याज दर प्रदान की जा रही है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर, 2 साल से लेकर 3 साल तक की अवधि के लिए 8% का ब्याज दर दी जा रही है। वहीं जना बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को 375 से 400 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 8% ब्याज दर दी जा रही है। आपको इन एफ स्कीम्स में निवेश जरूर ही करना चाहिए।
PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें