Gold-Silver Prices: अभी खरीद लें सोना-चांदी, दोनों की कीमतों में आ गई है भारी गिरावट

Hanuman | Friday, 03 Apr 2026 09:40:16 AM
Gold-Silver Prices: Buy Gold and Silver Now—Both Have Witnessed a Sharp Decline in Price

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उछाल पर आज ब्रेक लगा है। राजस्थान में आज दोनों की ईंधनों की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, चांदी की कीमत में आज करीब 8000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी करीब 2500 रुपए सस्ता हो गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज चांदी का भाव घटकर करीब 2,32,000 रुपए प्रति किलो रह गया।

वहीं यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,49,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। जोधपुर में आज चांदी का भाव 2,31,500 रुपए प्रति किलोग्राम है। सोना करीब 1,48,500 रुपए प्रतिदस ग्राम के स्तर पर आ चुका है।

उदयपुर में भी चांदी का भाव घटकर करीब 2,30,800 रुपए प्रति किलो रह गया। यहां पर 24 कैरेट सोना करीब 1,49,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है। लोगों के पास अभी सस्ता सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में फिर से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आज सकती है। 

PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.