- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर से मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश का दौर जारी है। इसी प्रभाव से आज भी कई जिलों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लगभग 20 से अधिक जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभा के पूर्वानुमान के अनुसार, आज और कल प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की भी प्रबल संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। विभाग ने खासकर खुले में खड़े पेड़ों के नीचे न जाने और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग की ओर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गा है। विभाग ने राजधानी जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झालावाड़, नागौर, पाली, जोधपुर, कोटा, बारां, झुंझुनू आदि जिलों के लिए ये अलर्ट जारी किया है।
7-8 अप्रैल को भी होगा सक्रिय नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को अभी प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। प्रदेश में 7-8 अप्रैल को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में हीटवेव की कोई संभावना नहीं है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें