Dotasra ने पीएम मोदी और ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- अमेरिका बार-बार भारत के प्रधानमंत्री…

Hanuman | Friday, 03 Apr 2026 08:53:32 AM
Dotasra makes a major statement regarding PM Modi and Trump, says:

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी... आप इतने कायर और कमजोर मत बनिए। 144 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं, हिम्मत दिखाइए और ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब दीजिए।

अमेरिका बार-बार भारत के प्रधानमंत्री को धमका रहा है, ट्रेड डील में किसानों के हितों पर सरेंडर करवा रहा है। मोदी जी के राजनीतिक करियर को खत्म करने की धमकी दे रहा है। ये भारत के स्वाभिमान पर चोट है।

वहीं डोटासरा ने संविधान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज संविधान को कुचला जा रहा है, वोट के अधिकार पर चोट की जा रही है, आरक्षण व्यवस्था एवं 5 साल में चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यता को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वो गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर भाजपा के इस षड्यंत्र का पर्दाफाश करें और जनता के हक की आवाज को ताकत दें।

PC:  deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.