- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी कम होने के स्थान पर बढ़ती जा रही है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। ये जंग कब समाप्त होगी इसका अभी तक किसी के पास जवाब नहीं है।
अमेरिका-इजराइल की ओर से ईरान की राजधानी तेहरान में अचानक हमले तेज कर दिए हैं। दर्जनों जगह एक साथ हवाई हमले हुए हैं। खबरों के अनुसार, ईरान में एक पुल पर भी अमेरिकी हमला हुआ है, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं करीब 100 लोग घायल हुए हैं।
ईरान के सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। अल्बोरज प्रांत के अधिकारियों के हवाले से मीडिया ने जानकारी दी कि अमेरिका द्वारा ईरान के एक प्रमुख पुल पर किए गए हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए और करीब 100 अन्य घायल हो गए। ये लोग प्रकृति दिवस मनाने के लिए पास ही जमा हुए थे।
निर्माणाधीन बी1 पुल को बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि अमेरिका द्वारा निर्माणाधीन बी1 पुल को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का सबसे बड़ा पुल बताया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईरान को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अभी और भी हमले होने बाकी हैं। ईरानी अधिकारियों ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे नागरिक आधारभूत संरचना पर हमला करार दिया है। आपको बता दें इस जंग में अभी तक दोनों ही पक्षों के बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें