- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ₹470.34 करोड़ की लागत से 50.06 किमी लंबे 'रींगस-सीकर' रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दिए जाने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सीएम भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में राजस्थान के रेल नेटवर्क का निरंतर सुदृढ़ीकरण हो रहा है।
इसी दिशा में ₹470.34 करोड़ की लागत से 50.06 किमी लंबे 'रींगस-सीकर' रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दी गई है। रींगस-सीकर रेलखंड के दोहरीकरण से अब बाबा श्याम के दरबार 'खाटू श्यामजी' और 'सालासर बालाजी' पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस निर्णय के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार।
आपको बता दें कि बाबा श्याम के दरबार 'खाटू श्यामजी' और 'सालासर बालाजी' पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये अच्छी खबर है। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें