राजस्थान बजट 2026-27 सिर्फ घोषणाओं और नीतियों के ड्रॉफ्ट का नाकाम बजट: Dotasra

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 09:37:55 AM
Rajasthan Budget 2026-27 a failed budget of mere announcements and draft policies: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा कल पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने इस बजट को सिर्फ घोषणाओं और नीतियों के ड्रॉफ्ट का नाकाम बजटकरार दिया है।

डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा को सत्ता में आए 2 साल से अधिक हो गए, राजस्थान को अब 'घोषणाओं' और 'नीतियों' के ड्राफ्ट नहीं, नतीजे चाहिए। विधानसभा में पेश किया गया राजस्थान बजट 2026-27 सिर्फ घोषणाओं और नीतियों के ड्रॉफ्ट का नाकाम बजट है।

सड़कों के बजट में ऐसी केंची चलाई है कि पिछले बजट से आधा कर दिया
कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान की बदहाल स्थिति, बढ़ते कर्ज, रिकॉर्ड महंगाई, चरम पर भ्रष्टाचार, बच्चियों से दुराचार, शिक्षक भर्ती और युवाओं को नौकरी देने पर भाजपा सरकार पूरी तरह मौन रही।  स्कूलों के लिए 21000 करोड़ चाहिए, लेकिन मिले सिर्फ 550 करोड़। सड़कों के बजट में ऐसी केंची चलाई है कि पिछले बजट से आधा कर दिया।

भाजपा सरकार की पिछली 26% घोषणाएं भी आज तक धरातल पर नहीं उतरीं
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बजट को लेकर आगे कहा कि किसान कल्याण बजट से गायब रहा, ERCP पर एक शब्द का वाचन तक नहीं हुआ, यमुना के पानी के लिए भी कोई बजट नहीं और न ही पत्रकारों की कोई बात।  सच्चाई ये है कि भाजपा सरकार की पिछली 26% घोषणाएं भी आज तक धरातल पर नहीं उतरीं और इस बजट में फिर वही घोषणाएं और नीति बनाने की बातें। राजस्थान की आम जनता हाशिए पर हैं, डबल इंजन सरकार ट्रबल इंजन सरकार बन चुकी है। भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ प्रचार व घोषणाएं हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.