बजट न सिर्फ निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला है: Gehlot

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 08:26:04 AM
The budget is not only disappointing but also creates concerns among the people of the state about the future: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत कल पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को न सिर्फ निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला करार दिया है।

अशोक गहलोत ने बजट को लेकर एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया बजट न सिर्फ निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला है। भाजपा सरकार के बजट में कोई घोषणा ऐसी नहीं है जिसे व्यापक जनहित में कहा जा सके। समाज का हर वर्ग इस बजट को देखकर हताश होगा।

20-25 % ऐसी घोषणाएं हैं, जो रूटीन में चल रही हैं: जूली
दिया कुमारी द्वारा पेश  इस बजट पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पहले दस मिनट तक तो जो अभिभाषण के अंदर जो बातें बोली गई थी, वो ये लोग बोलते रहे और लगभग 20%  घोषणाएं ऐसी की हैं, जिनके बारे में बजट का कोई प्रावधान ही नहीं है कि ये लागू किया जाएगा, ये लागू किया जाए। कैसे लागू करोगे? क्या आप उसके लिए बजट आपने रखा है, इस बारे में कोई जिक्र ही नहीं किया गया और 20-25 % ऐसी घोषणाएं हैं, जो रूटीन में चल रही हैं।

आपको बात दें कि राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.