Rajasthan: सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं आज से, इतने लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 08:14:05 AM
Rajasthan: Secondary and Senior Secondary exams from today

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं आज से शुरू होने वाली है। कुल 19.90 लाख परीक्षार्थी ये परीक्षा देंगे। आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में..प्रात: 8.30 बजे से दोपहर 11.45 बजे तक होंगी। बोर्ड परीक्षा पूरे प्रदेश में 6194 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।  सीसीटीवी से विद्यार्थियों पर  नजर रखी जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, इसलिए विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा दें। सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध: भजनलाल

सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्तरों पर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आपको बात दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। वहीं अन्य बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों एवं कक्षा 8वीं, 5वीं तथा राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.