Rajasthan weather update: प्रदेश में अब बढ़ने लगा है तापमान, जारी तक दिया गया है ये अलर्ट

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 07:53:06 AM
Rajasthan weather update: Temperatures are rising in the state, an alert has been issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी के मौसम की विदाई होती नजर आ रहा है। प्रदेश में अब लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है। इसी कारण प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है। बुधवार को पांच से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक  रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को अचानक हवा में नमी की अधिक मात्रा के कारण स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के कारण प्रदेश के   बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के इलाकों में आसमान में बादल देखने को मिले हैं। कल और 16 फरवरी को दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। 

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

वहीं  बुधवार को राजधानी जयपुर में 16.9 डिग्री, पिलानी में 13.2 डिग्री, सीकर में 12.5 डिग्री, कोटा में 13.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.2 डिग्री, अजमेर में 14.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.6 डिग्री, अलवर में 13.4 डिग्री, बाड़मेर में 15.6 डिग्री, जैसलमेर में 13.7 डिग्री, जोधपुर में 16.5 डिग्री, माउंट आबू में 9.1 डिग्री, बीकानेर में 13.3 डिग्री, चूरू में 13.8 डिग्री, जालौर में 14.6 डिग्री, सिरोही में 9.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 12.3 डिग्री, करौली में 9.9 डिग्री, दौसा में 10.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.1 डिग्री, नागौर में 10.4 डिग्री, डूंगरपुर में 15.1 डिग्री और झुंझुनूं में 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान  मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.